फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nvoices of 10 people cut without masks

बिना मास्क घूम रहे 10 लोगों के काटे चालान

Sat, 27 Mar 2021 07:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
nvoices of 10 people cut without masks
अवाहदेवी कस्बा में नो मास्क पर चालान काटते तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा और अवाहदेवी पुलिस की कर्मचारी? - फोटो : Hamirpur-HP
अवाहदेवी/बिझड़ी(हमीरपुर)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। इस कड़ी में तहसीलदार टौणीदेवी डॉ. आशीष शर्मा की अगुवाई में अवाहदेवी पुलिस के एएसआई राजेश वर्मा और उनकी टीम ने कस्बा में लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी नियमों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान टीम ने बिना मास्क घूमने वाले 10 लोगों के चालान भी काटे। बिझड़ी कस्बा में भी पुलिस ने बिना मास्क घूमने और यातायात नियमों की अवहेलना पर 31 लोगों के चालान काटे हैं। इनमें 8900 रुपये जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने वाले 10 लोगों से 3500 रुपयेे, जबकि एमवी एक्ट के तहत 21 चालान किए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब पुलिस भी सख्त हो गई है और बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान किए जा रहे हैं। पुलिस चौकी प्रभारी पूर्ण भगत की अगुवाई में शनिवार को बिना मास्क अपने गंतव्य जा रहे 10 लोगों के चालान काटे गए। सात चालानों का जुर्माना लोगों ने मौके पर दे दिया। जबकि तीन को कोर्ट भेजा गया। इन सात से 3500 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले हैं। एमवी एक्ट के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों से 5400 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले हैं। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने लोगों से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed