{"_id":"65f991a3fa9d66c49801785e","slug":"nsui-submitted-demand-letter-to-hptu-vice-chancellor-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-123987-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनएसयूआई ने एचपीटीयू के कुलपति को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनएसयूआई ने एचपीटीयू के कुलपति को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रमों को आयोजित करने की मांगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को एनएसयूआई प्रधान आदर्श गौतम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्यार्थियों की मांगों से संबंधित मांग पत्र कुलपति शशि कुमार धीमान को सौंपा। इस पत्र के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड ऑफ गवर्नर की नियुक्ति शीघ्र करवाने की मांग रखी ताकि अध्ययनरत विद्यार्थियों की सभी मांगो पर जल्द निर्णय लिए जा सकें। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को बताया कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से भारी भरकम फीस ली जा रही है। इसे पुन: निर्धारित किया जाए ताकि प्रदेश के विद्यार्थियों को आर्थिक लाभ मिल सके। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर को स्थापित करने के लिए भूमि स्थानांतरण अभी तक नहीं हुआ है, इसे भी जल्द से जल्द किया जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को अपने स्तर पर आने जाने के लिए बस सुविधा उपलब्ध करवाए। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रमों को आयोजित करने की अनुमति भी मांगी। सम्मानित कुलपति शशि कुमार धीमान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आपकी सभी मांगों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा और कुछ मांगों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा। कुलपति को मांग पत्र सौंपने वालों में उपाध्यक्ष अख्तर खान, महासचिव प्रशांत शर्मा, सचिव शौर्य जायसवाल, अंकुश सोनी, जायद, अल्ताफ,आफताब, मीडिया प्रभारी आकीब समेत एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल रहे।