{"_id":"6610096ddfca544f7200ae6a","slug":"now-there-will-be-proper-disposal-of-garbage-in-the-famous-siddhpeeth-baba-balak-nath-temple-deotsiddh-of-north-india-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-125089-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर दियोटसिद्ध में बनेगा कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर दियोटसिद्ध में बनेगा कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन
कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य पर 15 लाख का बजट होगा खर्च
वर्तमान में मंदिर परिसर में कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट न होने से होती है खासी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में अब कूड़े का उचित निपटारन होगा। कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए मंदिर न्यास की ओर से 15 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। प्लांट में प्लास्टिक कचरे का निष्पादन करने के लिए श्रेडर मशीन स्थापित की जाएगी। इससे मंदिर परिसर में फैले प्लास्टिक के कचरे से निजात मिलेगी।
वर्तमान में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के साथ लगते धौलागिरी पर्वत पर खुले में ही कूड़ा कर्कट फेंका जाता है। इससे आसपास के ग्रामीणों और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, कचरे का उचित निपटारन न होने से क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में लोगों की सुविधा और कचरे के निपटारन के लिए मंदिर न्यास की ओर से कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होने के बाद यदि कोई दुकानदार खुले में कचरा फेंकता है तो उसे मंदिर न्यास की ओर से जुर्माना डाला जाएगा।
इस संदर्भ में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि अब की बार बजट में इसके लिए 15 लाख रुपये की राशि से कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करवाया जाएगा ताकि कचरे का उचित निपटारन किया जा सके।