{"_id":"64b436001ca2f9e04d021b6c","slug":"now-the-people-of-sujanpur-will-enjoy-boating-by-buying-a-ticket-of-rs-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-3422-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब 20 रुपये का टिकट खरीद नौकायन का आनंद उठाएंगे सुजानपुर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब 20 रुपये का टिकट खरीद नौकायन का आनंद उठाएंगे सुजानपुर के लोग
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। चार धाम की नगरी सुजानपुर में पहुंचने वाले लोग अब नौकायन की सुविधा लेते हुए नजर आएंगे। मनरेगा में समायोजन एवं पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों के सहयोग से बनाए गए मर्यादा पुरुषोत्तम राम धाम और नवदुर्गा धाम में अवलोकन का आनंद उठाने के लिए नियम निर्धारित कर दिए गए हैं। यहां पहुंचने वाले लोगों को नौकायन की सवारी करने से पहले टिकट लेनी होगी और इस टिकट का मूल्य प्रति व्यक्ति 20 रुपये निर्धारित किया गया है।
इससे पूर्व यहां पर 20 रुपये प्रति व्यक्ति तो लिए जा रहे थे लेकिन उसके बदले में किसी को टिकट इत्यादि नहीं दी जा रही थी। इसके चलते लोगों की शिकायतें प्रशासन के पास पहुंच रही थीं। तमाम शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अब खंड विकास अधिकारी कार्यालय से संबंधित निर्देश जारी हो गए हैं। जिसमें कहा गया है कि नौकायन का आनंद उठाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को टिकट लेना अनिवार्य है। उसके बाद ही आप नौकायन का आनंद उठा पाएंगे। खंड विकास अधिकारी सुजानपुर राजेश्वर भाटिया ने कहा कि वर्तमान में पंचायतें ही इन धामों का निरीक्षण और रखरखाव इत्यादि का कार्य कर रही हैं। विशेष रूप से सहायता समूह जो पंचायतों में बनाए गए हैं, वह इनमें निशुल्क समय-समय पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्थानीय वार्ड सदस्य पंचायत प्रतिनिधि इनमें प्रमुख रूप से आगे आए हैं। अब तक सहायता समूह एवं पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से चिह्नित व्यक्ति की ओर से ही टिकट आदि के पैसे लिए जा रहे हैं।जितने पैसे इकट्ठे होते हैं उन पैसों से इन धामों के सौंदर्यीकरण पर ही खर्च किया जा रहा है। इसके साथ तालाब एवं वोटिंग मशीन की मरम्मत आदि पर भी यह पैसा खर्च होता है।
उन्होंने कहा कि अब तक टिकट यहां पर नहीं दी जा रही थी लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को टिकट लेकर नौकायन की सवारी करने का आनंद मिलेगा। भाटिया ने कहा कि यहां पर बनाए गए सभी धामों में दानपात्र भी लगाए गए हैं लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शरारती तत्व इनसे छेड़खानी करके यहां पर जो भी पैसा इकट्ठा हो रहा है उसे लेकर रफूचक्कर हो रहे हैं। सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं लेकिन अभी तक कोई भी शरारती तत्व पकड़ में नहीं आया है। अब दानपात्र प्रतिदिन शाम को खाली करवा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस तरह का कार्य कर रहे हैं, उनपर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।