फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now the funds coming to AYUSH hospitals will be spent through the society.

Hamirpur (Himachal) News: अब आयुष अस्पतालों को आने वाला फंड सोसायटी के माध्यम से होगा खर्च

Mon, 20 Jan 2025 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 20 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फंड के प्रयोग में आएगी पारदर्शिता, डीसी हैं गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। रोगी कल्याण समिति की तर्ज पर अब हमीरपुर में जिला आयुष सोसायटी का गठन किया गया है। यह गठन पहली बार किया गया है।
राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष अस्पतालों को आने वाला फंड अब इस सोसायटी के माध्यम से खर्च होगा। गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष डीसी और सीईओ जिला आयुष अधिकारी हैं। आयुष अस्पतालों के लिए आने वाले फंड का पारदर्शिता से उपयोग हो, इसके लिए सोसायटी का गठन किया गया है। आयुष अस्पतालों को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत विभिन्न कार्यों के लिए फंड आता है।
यह फंड पहले जिला आयुष विभाग के माध्यम से अस्पतालों को जाता था, लेकिन अब जिला आयुष सोसायटी का गठन हो गया है। इसके अलावा सोयायटी के माध्यम से भारत सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली केंद्रीय सहायता की प्रगति की निगरानी सोसायटी करेगी। इससे दवाइयों की अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। एनएएम के तहत आने वाली सभी नई योजनाओं को उचित तरीके से लागू करने में सहायता मिलेगी। इस सोसायटी में विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्यकारी बॉडी में शामिल हैं।
विज्ञापन

कोट

जिला आयुष सोसायटी का गठन कर लिया गया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आने वाला फंड जिला आयुष सोसायटी के माध्यम से खर्च किया जाएगा। इससे फंड के प्रयोग में पारदर्शिता बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बृजनंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed