फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now students will be evaluated every week

Hamirpur (Himachal) News: अब हर सप्ताह होगा विद्यार्थियों का मूल्यांकन

Wed, 16 Sep 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 16 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए अब हर सप्ताह उनका मूल्यांकन किया जाएगा। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता परखने और विषयवार कमजोर विद्यार्थियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत हिंदी, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों से 12-12 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों की विषयवार स्थिति का आकलन किया जाएगा।
मूल्यांकन से यह पता लगाया जाएगा कि विद्यार्थी कक्षा के अनुरूप निर्धारित पाठ्यक्रम और विषय की मूल अवधारणाओं को कितना समझ पा रहे हैं। जिन विद्यार्थियों को किसी विषय में कठिनाई होगी, उन्हें अतिरिक्त अभ्यास, दोहराव और विषयवार शैक्षणिक सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रगति पर नियमित नजर रखने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों के मूल्यांकन और प्रगति की जानकारी ‘अभ्यास हिमाचल’ ऐप पर उपलब्ध होगी। अभिभावक भी ऐप के माध्यम से अपने बच्चों के प्रदर्शन की जानकारी देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर शिक्षकों के साथ समन्वय कर उनकी पढ़ाई में सहयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष अभ्यास और सहायता की व्यवस्था की जाएगी, ताकि उनकी बुनियादी सीखने की क्षमता मजबूत हो सके।
कोट
स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को पढ़ाई में निपुण बनाने के लिए अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें कमजोर विद्यार्थियों की पहचान करके उनके लिए अलग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। -कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article