फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now Shanidev Temple Lamblu will be seen in the hill style

Hamirpur (Himachal) News: अब पहाड़ी शैली में दिखेगा शनिदेव मंदिर लंबलू

Sat, 27 Sep 2025 09:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Sep 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Now Shanidev Temple Lamblu will be seen in the hill style
शनिदेव मंदिर। नया डिजाइन।
हमीरपुर। शनिदेव मंदिर सरली लंबलू के परिसर का स्वरूप जल्द ही बदला हुआ नजर आएगा। अब इस मंदिर को पहाड़ी शैली में विकसित किया जाएगा। इस पर 1.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंदिर ट्रस्ट की ओर से यह बजट खर्च किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। योजना के लिए बजट भी मंजूर हो गया है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर यहां पर पहाड़ी शैली में यह प्राचीन मंदिर दिखेगा।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व ही यहां पर बिजली व्यवस्था और रंगरोगन किया गया है। इस पर लाखों रुपये खर्च किया गया है। बीते लंबे समय से मंदिर में रंग-रोगन और मरम्मत की खासी जरूरत थी जिसे पूरा कर लिया गया है। अब विस्तृत योजना के तहत इस मंदिर के पूर्ण स्वरूप को ही बदल दिया जाएगा। हजारों श्रद्धालु इस मंदिर में पहुंचते हैं। हमीरपुर जिला ही नहीं बल्कि प्रदेशभर से श्रद्धालु इस मंदिर में पहुंचते है। लोगों की इस मंदिर में प्रगाढ़ आस्था है। मंदिर में शनिवार के दिन खासी भीड़ रहती है। मंदिर में मूर्तियों का रंग-रोगन और डंगे लगाने के कार्य को किया गया है। मंदिर के लिए खतरा बने हुए चील के दो पेड़ भी काटे गए हैं। अब यहां पर मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर हर कोने तक पहाड़ी शैली में मंदिर की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन




पीडब्ल्यूडी के मुख्य वास्तुकार ने तैयार किया नक्शा
पीडब्ल्यूडी के मुख्य वास्तुकार राजीव शर्मा ने मंदिर का पहाड़ी शैली का नक्शा तैयार किया है। पहाड़ी शैली में मंदिर में मुख्य द्वार और अन्य जगह पर रेलिंग के कार्य को किया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बजट का प्रावधान हो गया है। शनिदेव मंदिर सरली लंबलू को पहाड़ी शैली के स्वरूप में ढाला जाएगा। योजना के तहत नक्शा भी तैयार कर लिया गया है। जल्द ही कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
- अमरजीत सिंह, डीसी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed