फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now, JEE, NEET coaching students can use mobile phones on bag-free day.

Hamirpur (Himachal) News: अब जेईई, नीट की कोचिंग में बैग फ्री डे वाले दिन मोबाइल का प्रयोग कर सकेंगे विद्यार्थी

Mon, 06 Oct 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
बवीता चंदेल
विज्ञापन

हमीरपुर। जिलेभर के स्कूलों में जेईई, नीट की तैयारी कर रहे ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अब काफी सुविधा मिलेगी। स्कूल स्तर पर बैग फ्री वाले दिन विद्यार्थी मोबाइल का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिससे उन्हें कठिन विषयों को समझने में काफी सहायता मिलेगी।
स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग ने यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों की मॉनिटरिंग के लिए स्कूल स्तर पर कक्षानुसार अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रूप भी बनाए जाएंगे। इसमें स्कूल शिक्षक, प्रभारी के साथ उपनिदेशक एडमिन होंगे।
विज्ञापन

ग्रुप में प्रशिक्षक शिक्षक विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पाठ्यक्रम, पीडीएफ, वीडियो लिंक आदि शेयर करेंगे, ताकि ऑफलाइन माध्यम के साथ-साथ विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से भी प्रशिक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन केवल विज्ञान संकाय के विद्यार्थी ही ला सकेंगे। अन्य संकायों के विद्यार्थियों को लेकर कोई भी निर्देश नहीं दिए गए हैं। वर्तमान में जिलेभर के सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से जेईई नीट की कोचिंग के लिए अभियान शुरू किया गया है।

स्कूल स्तर पर शिक्षक विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं, ताकि उन्हें बारहवीं के बाद परीक्षाएं देने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अब स्कूल स्तर पर अतिरिक्त उपकरण की सहायता मिलने से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में काफी सहायता मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed