{"_id":"636a9c448b97812068107e56","slug":"now-ignou-center-will-open-from-3-to-5-30-pm-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml4272649198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीन से साढ़े पांच बजे तक खुलेगा इग्नू केंद्र हमीरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीन से साढ़े पांच बजे तक खुलेगा इग्नू केंद्र हमीरपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर का इग्नू अध्ययन केंद्र चार के बजाय तीन बजे से 5:30 बजे तक खोला जाएगा। सर्दियों के कारण यह निर्णय लिया गया है। इग्नू अध्ययन केंद्र हमीरपुर के समन्वयक डॉ. अमरजीत लाल ने कहा कि इस अध्ययन केंद्र में करीब 4,000 विद्यार्थी इग्नू के अंतर्गत पंजीकृत हैं। डॉ. अत्री ने सर्दियों के मौसम में हमीरपुर अध्ययन केंद्र की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। विद्यार्थी प्रतिदिन शाम तीन बजे से 05:30 बजे तक केंद्र में आकर अपनी समस्याओं के निवारण एवं अध्ययन संबंधी जानकारी के लिए विजिट कर सकते हैं।
अध्ययन केंद्र के उप समन्वयक प्रो. प्रकाश ठाकुर ने कहा कि जो विद्यार्थी दिसंबर 2022 में सत्र परीक्षा देने के लिए योग्य हैं, वह बिना विलंब शुल्क के 10 नवंबर तक अपना परीक्षा फार्म भर सकते हैं तथा 1,100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 नवंबर तक अपना परीक्षा प्रपत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। इग्नू की स्नातक परीक्षाएं दो दिसंबर 2022 से प्रारंभ हो रही हैं। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक ऑनलाइन अपने सत्रीय कार्य या असाइनमेंट्स को जमा नहीं करवाया है, वह 30 नवंबर तक अपने सत्रीय कार्य ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं। इग्नू ने जुलाई सत्र में होने वाली प्रवेश तिथियों को बढ़ा कर सात नवंबर तक के लिए कर दिया है। यदि कोई विद्यार्थी इग्नू से किसी भी प्रकार की डिग्री हासिल करना चाहता है तो वह सात नवंबर तक प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकता है।