{"_id":"63e81faf1d01acb1dc02b214","slug":"now-house-tax-will-be-charged-on-the-basis-of-area-hamirpur-hp-news-c-19-1-57146-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर (हि. प्र.): अब क्षेत्रफल के आधार पर वसूला जाएगा गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर (हि. प्र.): अब क्षेत्रफल के आधार पर वसूला जाएगा गृहकर
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर अब क्षेत्रफल के अनुसार गृहकर वसूलेगा। घरेलू और व्यावसायिक भवनों के लिए गृहकर की अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। नगर परिषद ने मासिक बैठक में गृहकर की नई दरें निर्धारित करने के बाद शहरवासियों से आपत्तियां आमंत्रित की थीं। शहरवासियों ने गृहकर की दरों को कम करने का सुझाव दिया था। इस सुझाव पर अमल करते हुए नगर परिषद ने एक से दो फीसदी गृहकर कम कर नई दरों को सरकार के राजपत्र में प्रकाशन करवा दिया है।
अब एक अप्रैल 2023 से शहर के सभी 11 वार्डों में नई दरों के आधार पर गृहकर वसूला जाएगा। परिषद ने इसके लिए नियम भी तैयार कर लिए हैं। अब इसी माह से हमीरपुर शहर के सभी वार्डों में सर्वे शुरू हो जाएगा। सर्वे में पता लगाया जाएगा कि कहां पर घरेलू और कहां पर व्यावसायिक भवन हैं। वर्तमान में शहर में कई लोगों ने बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया है। इसमें किरायेदारों के अलावा एक-एक कमरे में तीन से चार बच्चों को पीजी के तौर पर ठहराया है। मोटी आमदनी प्राप्त करने वाले यह धनासेठ नगर परिषद में नियमों के अनुसार टैक्स की अदायगी नहीं कर रहे थे। लेकिन अब ऑनलाइन सिस्टम और सर्वे के आधार पर कौन कितना टैक्स नगर परिषद में जमा करवा रहा है, आसानी से देखा जा सकता है। इससे नगर परिषद की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। नप की आमदनी बढ़ेगी तो शहर में विकास कार्य करवाने में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
तीन हिस्सों में बांटी गई हैं टैक्स की दरें
नगर परिषद ने सर्वे के लिए जो फाइनल नियम तैयार किए हैं, उसमें घरेलू मकानों के लिए 5 से 8 रुपये प्रति वर्ग मीटर, 25 से 30 रुपये व्यावसायिक भवनों के लिए और ढाबे व होटल का रेट 15 से 20 रुपये प्रतिवर्ग मीटर तय किया गया है। वर्तमान में इस तरह का कोई पैटर्न नहीं है। भाई-भतीजावाद से कई लोग परेशान हैं और क्षेत्रफल के आधार पर टैक्स वसूलने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
गृहकर के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर हो रहा तैयार
शहर में पांच हजार से अधिक घरेलू और व्यावसायिक भवन हैं, लेकिन यहां पर कोई भी पूर्व निर्धारित फॉर्मूला टैक्स वसूलने के लिए नहीं है। टैक्स को लेकर यहां पर एकरूपता न होने से लोग नाखुश हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जिसका काम अंतिम चरण में है। मार्च के बाद इसी सॉफ्टवेयर के जरिए सिस्टम तैयार होगा और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से लोग टैक्स जमा करवा सकेंगे। पिछले कई साल से प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं।
बयान
शहर में प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे के लिए ऑनलाइन सिस्टम तैयार हो गया है। एक अप्रैल 2023 से नई प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शहरवासी ऑनलाइन और ऑफलाइन अपनी सुविधा के अनुसार टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। सर्वे में सब साफ हो जाएगा कि शहर में कितने व्यावसायिक और कितने घरेलू भवन हैं। निजी घरों में ठहरने वाले किरायेदारों और पीजी से होने वाली आमदनी को भी सर्वे में शामिल किया जाएगा।
-अक्षित गुप्ता, ईओ, नगर परिषद, हमीरपुर