{"_id":"6750aeff69b40737ec06bb44","slug":"now-hamirpur-will-be-fragrant-with-the-cultivation-of-carnation-and-gerbera-flowers-of-bangalore-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-142447-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब बंगलूरू के कारनेशन और जरबेरा के फूलों की खेती से महकेगा हमीरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब बंगलूरू के कारनेशन और जरबेरा के फूलों की खेती से महकेगा हमीरपुर
Thu, 05 Dec 2024 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
बेंगलुरू में फूलों की पैदावार के सिलसिले में फार्म का विजिट करती टीम। विभाग।
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बंगलूरू के कारनेशन और जरबेरा के फूलों की खेती से हमीरपुर महकेगा। जिले में इन फूलों की पैदावार की संभावनाओं पर विभाग कार्य करेगा।
हिमाचल प्रदेश के बागवानी अधिकारियों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिला उपनिदेशक राजेश्वर परमार की अध्यक्षता में इन दिनों बंगलूरू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड रिसर्च सेंटर में प्रशिक्षण भ्रमण पर हैं। छह दिसंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण भ्रमण में जिले के बागवानी विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने कहा कि भ्रमण के दौरान जिले के नादौन, बिझड़ी और हमीरपुर ब्लॉक में इन फूलों की पैदावार की अपार संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
राजेश्वर परमार ने कहा कि बंगलूरू में इन फूलों की 70 किस्मों में मुख्यतः कारनेशन की विजेट, क्लेयोस, कैनो, पर्पल टैग और जरबेरा की टोरोरोसो, कासाब्लांका, पवित्रा, ममुटे, सोरेन शामिल हैं।
ये बागवानों के लिए उत्तम फसल साबित हो सकती है। बंगलूरू के हसन गांव में फ्लोरेंस फ्लोर नामक कंपनी द्वारा स्थापित फूलों के एक फॉर्म का निरीक्षण भी किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन सभी प्रजातियों का अवलोकन कर इसमें से चार-पांच फूलों की किस्में बागवानों को अच्छी पैदावार देने योग्य पाई गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर जिले में इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।