फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now data of development works will be displayed on notice boards in schools

Hamirpur (Himachal) News: अब स्कूलों में नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित होगा विकास कार्यों का डाटा

Sun, 06 Jul 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का डाटा अब नोटिस बोर्डों पर प्रदर्शित होगा।
स्कूल प्रमुखों को स्कूल स्तर पर प्रस्तावित नए कार्यों और पुराने लंबित कार्यों की जानकारी एक साथ विस्तार से लगानी होगी, ताकि स्कूल में आने वाले लोगों व अधिकारियों को कार्य की जानकारी लेने में परेशानी न हो। उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पुराने लंबित कार्यों, भूमि विवाद अन्य कार्यों को साथ में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सामुदायिक सहभागिता के तहत लंबित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को पूरा किया जा सके। अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत इन कार्यों को पूरा किया जाएगा। इसमें लोग कार्य के लिए योगदान करेंगे।
वर्तमान में जिला के दो दर्जन स्कूलों में बजट के अभाव में विभिन्न विकास कार्य अधर में रुके हैं। कुछ स्कूलों में फंड की कमी, भूमि विवाद और कागजी कार्रवाई बाधा बने हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों व शिक्षकों को पढ़ाई के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रमुखों ने समस्याओं की रिपोर्ट निदेशालय भेजी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब विभाग ने स्कूल प्रमुखों को समुदाय के लोगों को जागरूक कर उन्हें स्कूलों के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोग विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed