{"_id":"61a8d704ffdcd818d43dba9d","slug":"now-challans-will-be-deducted-for-those-who-spread-garbage-in-children-s-park-hamirpur-hp-news-sml39212416","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चिल्ड्रन पार्क में कचरा फैलाने वालों के कटेंगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चिल्ड्रन पार्क में कचरा फैलाने वालों के कटेंगे चालान
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में स्थित चिल्ड्रन पार्क में कचरा फैलाने वाले लोगों के चालान काटे जाएंगे। जो भी चिल्ड्रन पार्क में कचरा फेंकता नजर आएगा उसका वन विभाग के कर्मचारी चालान काटेंगे। जिला मुख्यालय में स्थित चिल्ड्रन पार्क में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। वहीं, लोग खाने पीने के पैकेट भी लाते हैं और उन्हें पार्क में भी फेंक देते हैं, जिस कारण पार्क में गंदगी फैल रही थी। इसी को मद्देनजर रखते हुए विभाग ने चिल्ड्रन पार्क में कचरा फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं और उनके चालान काटे जाएंगे।
वहीं, पूर्व में चिल्ड्रन पार्क को पूरा दिन ही खुला रखा जाता था ताकि लोग यहां आराम कर सकें, लेकिन शरारती तत्व यहां नुकसान पहुंचा रहे थे। वहीं कॉलेज, स्कूलों के विद्यार्थी भी रोजाना पूरा दिन बैठे रहते थे। कुछ लोग झूलों आदि को भी नुकसान पहुंचाते थे। जिस कारण वन विभाग ने पार्क के खोलने व बंद रखने के लिए समयसारिणी तय की है, ताकि यहां किसी भी तरह का कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया जा सके।
अब सुबह छह से नौ बजे तक और शाम को चार बजे से शाम आठ बजे तक पार्क खुला रहता है। दिन में यह पार्क बंद रहता है। विभाग ने नवंबर माह में ही यह नियम लागू कर दिए हैं। वन विभाग की डीएफओ डॉ. एलसी वंदना ने कहा कि चिल्ड्रन पार्क में गंदगी फैलाने वालों के चालान काटे जाएंगे। वहीं, पार्क को खोलने व बंद रखने के लिए भी समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है, ताकि सुबह शाम सैर करने पहुंचने वाले लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।