{"_id":"62e8155d5707b2457163a522","slug":"now-biometric-will-not-be-used-in-medical-college-hamirpur-hp-news-sml417093586","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेडिकल कॉलेज में बायोमिट्रिक से नहीं लगेगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेडिकल कॉलेज में बायोमिट्रिक से नहीं लगेगी हाजिरी
विज्ञापन
Now biometric will not be used in medical college
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में अब आउटसोर्स कर्मचारियों की बायोमिट्रिक हाजिरी नहीं लगेगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते कॉलेज प्रबंधन ने बायोमिट्रिक हाजिरियां फिलहाल बंद कर दी हैं।
अगर कोरोना के मामले कम होते हैं तो इसके बाद ही यह हाजिरी शुरू की जाएगी। फिलहाल इन कर्मचारियों की ऑफलाइन हाजिरी ही लगेगी। कोरोना काल से पहले कॉलेज के प्रत्येक कर्मचारी की बायोमिट्रिक हाजिरी लगती थी लेकिन कोरोना के आगमन के बाद यह हाजिरी बंद हो गई।
दो महीने पहले कोरोना के मामले न के बराबर होने पर कॉलेज प्रबंधन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की हाजिरी ऑनलाइन कर दी। हालांकि नियमित कर्मचारियों की हाजिरी ऑफलाइन ही थी। इसे भी ऑनलाइन बायोमिट्रिक से करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच अब कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण सभी कर्मचारियों की बायोमिट्रिक हाजिरी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
एमएस डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते फिलहाल बायोमिट्रिक हाजिरी बंद कर दी गई है। कर्मचारियों की ऑफलाइन हाजिरी लगेगी।