{"_id":"662cf7dc17899fd0c40ae02f","slug":"now-army-canteen-built-near-loharda-on-hamirpur-bypass-road-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-126505-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब हमीरपुर बाईपास सड़क पर लोहारड़ा के पास बनी आर्मी कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब हमीरपुर बाईपास सड़क पर लोहारड़ा के पास बनी आर्मी कैंटीन
विज्ञापन
सैनिकों, पूर्व सैनिकों के लिए बनाई गई कैंटीन को किया जा रहा शिफ्ट
मई में कैंटीन से सामान लेने के लिए जाना होगा लोहारड़ा, शिफ्ट करने का कार्य जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सैनिकों, पूर्व सैनिकों के लिए बनाई गई कैंटीन को शिफ्ट किया जा रहा है। अब हमीरपुर बाईपास पार्स पर लोहरड़ा के पास नए किराये के भवन में कैंटीन का संचालन किया जाएगा। एक मई को पुरानी कैंटीन को पूर्णत: बंद रखा जाएगा ताकि वहां से सामान को नए भवन में शिफ्ट किया जाए। वर्तमान में एचआरटीसी की वर्कशॉप के पास कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। वहां पर जगह कम होने के कारण सामान लेने आए सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के सदस्यों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए कैंटीन को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। अब नए भवन में कैंटीन का संचालन होगा। यहां सामान लेने में जगह की दिक्कत नहीं होगी। लोहारड़ा में 16 हजार वर्ग फीट पर यह भवन है जहां कैंटीन का संचालन होगा। जिला हमीरपुर में 25 हजार के करीब कैंटीन कार्डधारक हैं जो यहां पर हर माह सामान लेने पहुंचते हैं। इस बारे में पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर के निदेशक बिग्रेडियर मदनशील शर्मा ने कहा कि कैंटीन को शिफ्ट किया जा रहा है। अब लोहारड़ा के पास भवन लिया गया है। सैनिकों, उनके परिवारों को मई से वहीं पर सामान दिया जाएगा।