फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now army canteen built near Loharda on Hamirpur bypass road

Hamirpur (Himachal) News: अब हमीरपुर बाईपास सड़क पर लोहारड़ा के पास बनी आर्मी कैंटीन

Sat, 27 Apr 2024 06:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
सैनिकों, पूर्व सैनिकों के लिए बनाई गई कैंटीन को किया जा रहा शिफ्ट
विज्ञापन


मई में कैंटीन से सामान लेने के लिए जाना होगा लोहारड़ा, शिफ्ट करने का कार्य जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सैनिकों, पूर्व सैनिकों के लिए बनाई गई कैंटीन को शिफ्ट किया जा रहा है। अब हमीरपुर बाईपास पार्स पर लोहरड़ा के पास नए किराये के भवन में कैंटीन का संचालन किया जाएगा। एक मई को पुरानी कैंटीन को पूर्णत: बंद रखा जाएगा ताकि वहां से सामान को नए भवन में शिफ्ट किया जाए। वर्तमान में एचआरटीसी की वर्कशॉप के पास कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। वहां पर जगह कम होने के कारण सामान लेने आए सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के सदस्यों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए कैंटीन को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। अब नए भवन में कैंटीन का संचालन होगा। यहां सामान लेने में जगह की दिक्कत नहीं होगी। लोहारड़ा में 16 हजार वर्ग फीट पर यह भवन है जहां कैंटीन का संचालन होगा। जिला हमीरपुर में 25 हजार के करीब कैंटीन कार्डधारक हैं जो यहां पर हर माह सामान लेने पहुंचते हैं। इस बारे में पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर के निदेशक बिग्रेडियर मदनशील शर्मा ने कहा कि कैंटीन को शिफ्ट किया जा रहा है। अब लोहारड़ा के पास भवन लिया गया है। सैनिकों, उनके परिवारों को मई से वहीं पर सामान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed