{"_id":"6705401a7dc7bf3afd0faef2","slug":"now-a-separate-counter-will-open-for-abha-id-in-medical-college-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-137838-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आभा आईडी के लिए खुलेगा अलग काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आभा आईडी के लिए खुलेगा अलग काउंटर
Wed, 09 Oct 2024 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया एचएमआईएस पोर्टल पर आधारित होगी। इसके लिए दो कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। मेडिकल कॉलेज में एक अलग काउंटर खोला जाएगा।
इस काउंटर पर तैनात कर्मचारी आभा आईडी बनाने के साथ-साथ एआरटी, टीबी, कैंसर और दिव्यांग रोगियों के अलावा स्टाफ, सहायक स्टाफ और मेडिकल छात्रों के लिए पंजीकरण पर्ची बनाने का कार्य भी करेंगे। कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को पर्ची बनाने के लिए वैध आईडी प्रूफ दिखाना आवश्यक होगा।
यह पहल नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत की जा रही है, जिसके लिए मेडिकल कॉलेज ने स्वास्थ्य निदेशक और सीएमओ कार्यालय से पत्राचार किया है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज को काउंटर खोलने के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। जैसे ही डाटा एंट्री ऑपरेटर उपलब्ध होगा, काउंटर खोला जाएगा। वर्तमान में, अस्पताल में पर्ची काउंटर पर काफी भीड़ होती है, जिससे कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के दौरान कतार में लगना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि कर्मचारियों को राहत देने के लिए एक अलग काउंटर खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। वे उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही डाटा एंट्री ऑपरेटर मिल जाएगा, ताकि इस सेवा को शीघ्रता से लागू किया जा सके।