{"_id":"6707d8136b287a8dd808e7eb","slug":"notice-issued-to-kulheda-panchayat-head-reply-sought-in-15-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-138125-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कुल्हेड़ा पंचायत प्रधान को नोटिस जारी, 15 दिन में जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कुल्हेड़ा पंचायत प्रधान को नोटिस जारी, 15 दिन में जवाब तलब
विज्ञापन
प्रधान पर जाली दस्तावेज बनाने, बीपीएल सूची में मनमानी करने के हैं आरोप
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की कुल्हेड़ा पंचायत प्रधान को जिलाधीश हमीरपुर ने तीन अलग-अलग मामलों में नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब तलब किया है। इससे पूर्व भी एक अन्य मामले में प्रधान निलंबित हो चुकी हैं। हालांकि, निलंबन को लेकर मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। अभी तीन अन्य मामलों की एक साथ सुनवाई करते हुए जिलाधीश हमीरपुर ने उक्त कार्रवाई की है। प्रधान पर जाली दस्तावेज तैयार करने, बीपीएल सूची में मनमानी करने व बिलों की अदायगी न करने के आरोप स्थानीय लोगों ने लगाए थे। तीनों मामलों में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि प्रधान से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। उसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, कुल्हेड़ा पंचायत प्रधान अंजना देवी का कहना है कि उन्हें अभी कोई नोटिस नहीं मिला है, जब मिलेगा तभी वह कुछ कह सकती हैं।