{"_id":"6681661212dd05666f060d37","slug":"not-getting-the-benefit-of-the-rain-shed-built-at-kaiharwin-chowk-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130660-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं चौक पर बनी वर्षाशालिका का नहीं मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं चौक पर बनी वर्षाशालिका का नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन
सड़क से काफी ऊंची है वर्षाशालिका, चढ़ना मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। कैहरवीं चौक पर लोक निर्माण विभाग ने पहाड़ी पर ही वर्षाशालिका बना दी है। इस वर्षाशालिका का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। जब से यह वर्षाशालिका बनी है, तब से एक भी यात्री को इसका लाभ नहीं मिला है। इस पर चढ़ने के लिए कोई रास्ता ही नहीं है। कई दिन तक तो इसके अंदर शराब पीने वाले दाएं-बाएं से चढ़ कर बैठ जाते हैं और रात को कुत्ते सोए रहते हैं। इस बारे में जब उच्च अधिकारियों को बताया गया तो विभाग ने यहां मशीन लगा कर थोड़ा पहाड़ी को उखाड़ा। अब तो सड़क से यह वर्षाशालिका इतनी ऊंची हो गई कि इस तक पहुंचना ही मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानदारों और लोगों राजकुमार, रत्नचंद, देशराज, मदन लाल, बलवीर सिंह, संतोष कुमार, कमल जीत, निक्काराम, कुलदीप, मोहित तथा आदि ने विभाग से आग्रह किया है कि यात्रियों को ऊपर चढ़ने के लिए सीढि़यां लगाई जाएं। इस बारे में कैहरवीं पंचायत के प्रधान गौरव शर्मा ने कहा कि विभाग को यहां पर सीढिय़ां लगानी चाहिए अन्यथा यहां चढ़ऩा मुश्किल है।