{"_id":"688137c2cfc9b79e00086362","slug":"non-stop-bus-service-started-from-sandhol-to-chandigarh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-161875-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संधोल से चंडीगढ़ के लिए नॉन स्टॉप बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संधोल से चंडीगढ़ के लिए नॉन स्टॉप बस सेवा शुरू
Thu, 24 Jul 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो ने यात्रियों को संधोल से सीधे चंडीगढ़ के लिए नॉन स्टॉप बस की सुविधा दी है। बस सुबह 6:00 बजे से संधोल से चलती है और हमीरपुर में 8:40 मिनट पर पहुंचती है।
हमीरपुर से यह बस सुबह 8:55 पर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रही है। शाम को 4:15 बजे चंडीगढ़ से यह बस वापस आएगी। बीते दिन ही इस बस सुविधा की शुरुआत की गई। इस सुविधा से कक्कड़, बजरौल सहित अन्य गांवों के लोगों को काफी फायदा होगा। इन लोगों को चंडीगढ़ तक पहुंचने के लिए हमीरपुर से बस मिलती थी। सुबह-सुबह निजी वाहनों का प्रयोग कर हमीरपुर पहुंचते थे।
इन गांवों के लोगों की ओर से एचआरटीसी को काफी लंबे समय से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सुविधा शुरू करने की मांग की जा रही थी। लोगों की मांग पर बस सेवा आरंभ हुई है। बस संधोल से चंडीगढ़ वाया फोरलेन होकर जाएगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए एचआरटीसी प्रयासरत्त है। संधोल से चंडीगढ़ के लिए नॉन स्टॉप सीधी बस सेवा आरंभ हुई है। यात्रियों को इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि संधोल से यह बस सुबह 6:00 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। चंडीगढ़ से शाम को 4:15 बजे बस वापस आएगी।