फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nomination process for Panchayat by-election from today

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से

Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के कुल 17 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। एडीसी हमीरपुर जितेंद्र सांजटा ने बताया कि जिला के विभिन्न विकास खंडों में पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों के कुल 17 पद रिक्त हैं। इनमें पंचायत समिति सदस्य के तीन पद, एक उपप्रधान का पद और 13 पद पंचायत सदस्यों के हैं। जितेंद्र सांजटा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उक्त पदों के लिए नामांकन पत्र 13, 17 और 18 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच 19 अप्रैल को होगी जबकि 21 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। अगर मतदान आवश्यक हुआ तो यह मतदान 2 मई को सुबह 8 से सायं 4 बजे तक होगा। इसी दिन शाम को ग्राम पंचायत स्तर के पदों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि बीडीसी के मतों गिनती 4 मई को विकास खंड मुख्यालय में होगी। जितेंद्र सांजटा ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि जिस पंचायत में उपप्रधान या पंचायत सदस्य के लिए उपचुनाव होना है, उस पंचायत के पूरे क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। इसी प्रकार जिस विकास खंड के बीडीसी वार्ड के लिए उपचुनाव होना है, उस विकास खंड के पूरे क्षेत्र में भी चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।
विज्ञापन

कहां-कहां होंगे उपचुनाव
पंचायत समिति नादौन के वार्ड नंबर-7 भूंपल, पंचायत समिति बिझड़ी के वार्ड नंबर-4 करेर और पंचायत समिति भोरंज के वार्ड नंबर-9 भोरंज में सदस्य का पद खाली है। ग्राम पंचायत बिझड़ी में उपप्रधान का पद रिक्त हुआ है जबकि ग्राम पंचायत जनैहण, चकमोह, लझयाणी, मनवीं, धमरोल, चौकी कनकरी, डाडू, जंदड़ू, उटपुर, दाड़ी, लंबरी, चमियाणा और जंगल में पंचायत सदस्य का एक-एक पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed