फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nomination for Panchayat by-election from 22

पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन 22 से

Sat, 13 Mar 2021 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की कुछ पंचायतों में खाली पदों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की सूचना जारी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवाश्वेता बनिक ने बताया कि विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत चकमोह में प्रधान, उपप्रधान और सात वार्डों के सदस्यों के अलावा इसी विकास खंड की ग्राम पंचायत दलचेहड़ा के वार्ड नंबर 4 के लिए उपचुनाव होंगे। विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत भदरूं के वार्ड नंबर 2, विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत सराहकड़ के वार्ड नंबर एक, ग्राम पंचायत कक्कड़ के वार्ड नंबर 5, विकास खंड हमीरपुर की ग्राम पंचायत दड़ूही के वार्ड नंबर 7, ग्राम पंचायत दरोगण पति कोट के वार्ड नंबर 8 और ग्राम पंचायत जंगलरोपा के वार्ड नंबर 6 में भी वार्ड सदस्य के लिए उपचुनाव करवाए जाएंगे। देवाश्वेता बनिक ने बताया कि इन पदों के लिए नामांकन पत्र 22, 23 और 24 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 27 मार्च दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 7 अप्रैल को सुबह 8 से सायं 4 बजे तक होगा। इसी दिन मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना भी आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed