{"_id":"65d1114becff0341c20219b4","slug":"no-trace-of-drowned-youth-found-even-on-fourth-day-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1003-121600-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चौथे दिन भी नहीं लगा डूबे युवक का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चौथे दिन भी नहीं लगा डूबे युवक का सुराग
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बेला पंचायत में क्रिकेट स्टेडियम के पास बुधवार देर शाम ब्यास नदी में डूबे स्थानीय युवक का चौथे दिन शनिवार शाम तक भी कोई पता नहीं चला है। बुधवार देर शाम से ही युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया है। वीरवार से एनडीआरएफ के निरीक्षक सुशील वर्मा की अगुवाई में सलापड़ से टीम मौके पर पहुंची।
20 सदस्यीय टीम ने मोर्चा संभाला है परंतु काफी तलाश के बावजूद शनिवार शाम तक भी युवक का पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी ओर घटना से पूर्व युवक के साथ रहे उसके दोनों दोस्तों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी नादौन बीआर शर्मा ने बताया कि युवक को ढूंढने का प्रयास जारी है। एनडीआरएफ की विशेष टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौरव के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।