फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No parking board put up, staff card running in bus stand

Hamirpur (Himachal) News: नो पार्किंग का बोर्ड लगा बस अड्डे में चल रहा स्टाफ का कार्ड

Tue, 30 Jul 2024 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
बस अड्डा हमीरपुर में बसों की जगह खड़े हो रहे निजी वाहन
विज्ञापन

प्रवेश निषेध होने के बाद भी बस अड्डे में खड़े किए जा रहे निजी वाहन
वाहनों के कारण बस चालकों को बसों को बाहर निकालने में हो रही खासी दिक्कत
अड्डा परिसर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कर्मी है नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर में नो पार्किंग का बोर्ड लगाने के बाद अब विभागीय अधिकारी स्टाफ कहकर निजी वाहनों को अड्डा परिसर में ही पार्क कर रहे हैं। इसके चलते निजी और परिवहन निगम के बस चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अड्डा परिसर में बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण यात्रियों को भी आवाजाही में मशक्कत करनी पड़ रही है। बीते वर्ष 2023 के दिसंबर माह में उपमंडलीय प्रबंधक के आदेशों के बाद बस अड्डा परिसर हमीरपुर में स्कूटर, मोटरसाइकिल और कारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था और नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, जुर्माने का प्रावधान करने का निर्णय लिया गया था। वर्तमान में हालात इसके विपरीत हैं। नोटिस बोर्ड लगवाने वाले अधिकारियों के कर्मचारी ही बस अड्डा में वाहनों को जगह-जगह खड़ा कर रहे हैं। हालांकि, डिपो हमीरपुर प्रबंधन की ओर से बस अड्डे के प्रवेश द्वार पर एक कर्मचारी भी तैनात किया गया, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जा सके और यातायात को सुचारु बनाया जा सके लेकिन स्टाफ का नाम लेकर कर्मचारी अड्डा परिसर में वाहनों को पार्क करने में लगे हुए हैं। इससे अन्य वाहन चालक भी नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। इस बारे में हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने कहा कि कार्यप्रणाली को दुरुस्त बनाने के लिए डिपो प्रबंधन ने बस अड्डा में वाहनों का प्रवेश निषेध किया है, जो वाहन अड्डे में खड़े हो रहे हैं उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed