{"_id":"570e36274f1c1bbd404a6ae8","slug":"no-insurence-fare-during-local-travel-ii-hrtc-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लोकल सफर करने पर नहीं कटेगा बीमा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लोकल सफर करने पर नहीं कटेगा बीमा किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 17 Apr 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी
- फोटो : अमर उजाला
अब लोकल यात्रियों को बीमा किराया नहीं देना पड़ेगा। 10 किलोमीटर तक सफर करने के लिए किसी भी यात्री को (एलआईसी) बीमा किराया नहीं देना पड़ेगा। इससे लोकल रूट पर सफर करने वाली यात्रियों को काफी हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन
करीब ढाई माह पहले एचआरटीसी बसों में बीमा किराया शुरू किया गया है। बीमा किराये के रूप में प्रत्येक सवारी से दो रुपये अतिरिक्त वसूले जाते थे। बीमा किराये के चलते लोकल रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
एक से दो किलोमीटर सफर करने के लिए प्रत्येक यात्री को पांच रुपये किराया चुकाना पड़ रहा था। इससे कॉलेज और निजी स्कूल के छात्रों को लोकल रूट पर सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोकल किराया बढ़ने से यात्रियों की परिचालकों से झड़पें भी हो रही थीं।
विज्ञापन
इसके चलते निगम प्रबंधन ने अब लोकल रूट की सवारियों से बीमा किराया ने लेने का निर्णय लिया है। सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार का कहना है कि लोकल रूट के सवारियों के लिए बीमा किराया फायदेमंद नहीं है। लांग रूट की सवारियों के लिए दो रुपये बीमा किराया अधिक नहीं है।
आरएम प्रदीप कुमार का कहना है कि 10 किलोमीटर तक सफर करने वाले यात्रियों से बीमा किराया नहीं वसूला जाएगा। 10 किलोमीटर से अधिक सफर करने पर ही दो रुपये अतिरिक्त बीमा किराया लिया जाएगा।