फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No electricity or water in the city council's toilet, increasing people's problems

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद के शौचालय में न बिजली न पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

Fri, 06 Feb 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 06 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
No electricity or water in the city council's toilet, increasing people's problems
बस अड्डा सुजानपुर के साथ बने शौचालयों के बाहर भरकर रखी गई पानी की टंकी। संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के तहत बस अड्डा के नजदीक बनाए शौचालय में बिजली और पानी न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को शौच जाने से पहले पानी का डिब्बा भरकर हाथ में ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, अंधेरे में लोग शौचालय का प्रयोग करने से कतरा रहे हैं। हैरानी की बात है कि नगर परिषद और बिजली बोर्ड के अधिकारी भी इस बात से अनभिज्ञ हैं कि शौचालय का कनेक्शन कब, कैसे और क्यों कटा है।
विज्ञापन

बदहाली का आलम यह है कि शौचालय में सफाई व्यवस्था का दम घुट चुका है। ऐसा प्रतीत होता है कि यहां पर झाड़ू लगाए हुए दशक बीत चुकी हैं। लोगों की मानें तो शौचालय से करीब पांच माह पहले बिजली कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर भले ही शहर के विकास कार्य के कायाकल्प पर लाखों रुपये खर्च कर राजनेताओं के आगे शिलान्यास तथा लोकार्पण कर वाहवाही लूट रहा हो, लेकिन जनता की आवश्यक जरूरत व प्राथमिकता के आधार पर मिलने वाली सुविधाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
राष्ट्र स्तरीय होली मेला नजदीक आ रहा है और मुसाफिर इस शौचालय का उपयोग करते हैं, लेकिन नगर परिषद की कार्यप्रणाली से लोगों में क्या संदेश जा रहा है, इसका अंदाजा शौचालयों की बदहाली को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है।

कोट :
मैंने अभी कार्यभार संभाला है। बस अड्डे के नजदीक शौचालयों की बदहालत का मामला सामने आया है। इसके बारे में जानकारी ली जाएगी और इसे दुरुस्त करवाया जाएगा, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर

बस अड्डा सुजानपुर के साथ बने शौचालयों के बाहर भरकर रखी गई पानी की टंकी। संवाद

बस अड्डा सुजानपुर के साथ बने शौचालयों के बाहर भरकर रखी गई पानी की टंकी। संवाद

बस अड्डा सुजानपुर के साथ बने शौचालयों के बाहर भरकर रखी गई पानी की टंकी। संवाद

बस अड्डा सुजानपुर के साथ बने शौचालयों के बाहर भरकर रखी गई पानी की टंकी। संवाद

बस अड्डा सुजानपुर के साथ बने शौचालयों के बाहर भरकर रखी गई पानी की टंकी। संवाद

बस अड्डा सुजानपुर के साथ बने शौचालयों के बाहर भरकर रखी गई पानी की टंकी। संवाद

बस अड्डा सुजानपुर के साथ बने शौचालयों के बाहर भरकर रखी गई पानी की टंकी। संवाद

बस अड्डा सुजानपुर के साथ बने शौचालयों के बाहर भरकर रखी गई पानी की टंकी। संवाद

बस अड्डा सुजानपुर के साथ बने शौचालयों के बाहर भरकर रखी गई पानी की टंकी। संवाद

बस अड्डा सुजानपुर के साथ बने शौचालयों के बाहर भरकर रखी गई पानी की टंकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article