{"_id":"5756bb934f1c1b091d9c5d49","slug":"nine-years-old-dead-by-electric-shock-as-struck-by-naked-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से नौ साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से नौ साल के बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
करंट से बच्चे की मौत।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत झंझयाणी के गांव कमलेड़ी में एक नौ वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनव पुत्र अशोक कुमार निवासी कमलेड़ी, बड़सर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बड़सर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्राम पंचायत झंझयाणी के गांव कमलेड़ी का रहने वाला अभिनव चौथी कक्षा का छात्र था। सोमवार को वह स्कूल गया हुआ था। स्कूल से छुट्टी के बाद वह दोपहर को घर पहुंचा।
विज्ञापन
घर पहुंचने के बाद अभिनव की मां ने घर का सामान लेने के लिए उसे दुकान भेजा। घर से बाहर निकलते ही मौसम काफी खराब हो गया। तेज हवाएं चल रहीं थीं जिस कारण पेड़ों की टहनियां आदि टूट गईं।
विज्ञापन
दुकान जाते समय बिजली के खंभे से एक सर्विस वायर रास्ते में गिर गई और अभिनव इसके चपेट में आ गया। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो मां अपने बच्चे को ढूंढने घर से निकली। उन्होंने देखा कि बच्चा बिजली की तार के चपेट में आने से झुलस चुका था।
उसे उपचार के लिए बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अभिनव के पिता अशोक बाहरी राज्य में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
डीएसपी बड़सर अशोक कुमार वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।