फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nine wards containment zone

जिला के 9 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन, दो से हटाई पाबंदिया

Tue, 13 Oct 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिले की 6 ग्राम पंचायतों और एक नगर निकाय के कुल 9 वार्डों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिलाधीश हरिकेश मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत पंजोत के वार्ड नंबर 4 गांव ललयार में सिर्फ प्रकाश चंद का घर, ग्राम पंचायत उखली के वार्ड नंबर 5 गांव उखली में बीरबल शुक्ला और रामलाल का घर, इसी पंचायत के वार्ड नंबर एक गांव भगोट में तीर्थ राम का घर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 2 में सिर्फ इनफिनिटी जिम, वार्ड नंबर 9 में प्रेमनाथ शर्मा का घर, बड़सर की ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के वार्ड नंबर 3 गांव चुआन में हमीरपुर-ऊना हाईवे की दाईं ओर हरनाम और प्रकाश चंद के घर, ग्राम पंचायत सौर के वार्ड नंबर 7 में शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे की बाईं ओर बल्ह ढटवालियां के कच्चे रास्ते पर कुलदीप कुमार का घर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर 3 गांव बगवार में सावित्री देवी और रुआलू राम के घर तथा ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के गांव खटनाल में विजय कुमार का घर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं, नादौन की ग्राम पंचायत लहड़ा के वार्ड नंबर 7 गांव हटली और हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत ताल के वार्ड नंबर 5 गांव ताल में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed