हमीरपुर। जिले में बुधवार को नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी पीसीआर टेस्ट में बणी क्षेत्र के गांव समोह के तीन लोग 48 वर्षीय व्यक्ति, 46 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय व्यक्ति, गांव बणी की 34 वर्षीय महिला, गांव धबड़ियाणा के 58 वर्षीय व्यक्ति, टिक्कर राजपूतां के 61 वर्षीय व्यक्ति, बिलासपुर के कोलोह क्षेत्र के गांव बदाओं की 28 वर्षीय महिला और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 36 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि बुधवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 120 सैंपल लिए गए। जिनमें से गांव नाहलवीं के 40 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव निकला। बुधवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 222 लोगों ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। इनमें से 11 हेल्थकेयर वर्कर्स को प्रथम डोज और 82 को द्वितीय डोज लगी। तीन फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रथम डोज, 45 से 59 साल तक के सात लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, 119 वरिष्ठ नागरिकों ने बुधवार को टीकाकरण करवाया।