फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nine buses of HRTC Hamirpur depot will be auctioned soon.

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की नौ बसें कंडम, जल्द होंगी नीलाम

Thu, 25 Sep 2025 04:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 25 Sep 2025 04:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की नौ बसें कंडम घोषित हो गई हैं। इन बसों को जल्द ही नीलाम किया जाएगा। यह बसें साढ़े नौ लाख किलोमीटर तक चल चुकी हैं।
विज्ञापन

इन बसों की सेवाएं नहीं मिलने से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के बेड़े में करीब 145 बसें हैं। इनमें से नौ बसों की मियाद पूरी हो चुकी है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब इन बसों को नहीं चलाया जा रहा है।
ये बसें बार-बार खराब हो रहीं थीं। हमीरपुर डिपो की ओर से 181 रूटों पर बसें चलाई जाती हैं। नियमों के मुताबिक बस एक लाख किलोमीटर चल जाए या फिर दस वर्ष का समय पूरा हो जाए तो वह नीलामी की श्रेणी में आ जाती है।
विज्ञापन

नौ बसें कंडम घोषित होने के बाद अब हमीरपुर डिपो के बेड़े में 136 बसें रह गई हैं। हालांकि निगम प्रबंधन का दावा है कि डिपो के पास पर्याप्त बसें हैं और सभी रूटों पर जरूरत के मुताबिक बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

बार-बार खराब होती हैं पुरानी बसें
एचआरटीसी की पुरानी बसें बार-बार खराब होती हैं। कहीं बस का टायर फट जाता है तो कहीं बस का गेयर टूट जाता है। अकसर ऐसे मामले आने के बाद यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। समय पर बस की सुविधा नहीं मिलने पर यात्रियों को निजी वाहनों का प्रयोग कर गंतव्य तक जाना पड़ता है। यात्री कई बार एचआरटीसी निगम प्रबंधन से मांग कर चुके हैं कि बेहतर बसों को ही रूट पर भेजा जाए।


कोट
हमीरपुर डिपो की नौ बसें कंडम घोषित हो गई हैं। 181 रूटों पर डिपो की बसें चलती हैं। यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं दी जा रही हैं।
-राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed