फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nh invite accident

नादौन-ज्वालामुखी एनएच बदहाल, हो रहे हादसे

Sun, 22 Nov 2020 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
nh invite accident
नादौन ज्वालामुखी एनएच पर पुल के पास खस्ताहाल सड़क। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। उपमंडल नादौन से ज्वालामुखी तक क्षतिग्रस्त एनएच पर रोजाना दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। शनिवार सुबह भी एक वरिष्ठ नागरिक उक्त स्थल पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारों ने अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार करवाया। टैक्सी यूनियन नादौन के अध्यक्ष परविंद्र कटोच ने कहा कि नादौन से ज्वालामुखी की ओर जाते हुए विश्रामगृह के निकट ब्यास पुल के आरंभ में ही सड़क क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

इससे पूर्व तीखी ढलान और बाद में एक मोड़ है, इस कारण नादौन से ज्वालामुखी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सड़क के इस क्षतिग्रस्त भाग का अंदाजा नहीं लगता है और दोपहिया वाहन चालक यहां पर नियंत्रण खो जाने से अकसर गिरकर बुरी तरह घायल हो जाते हैं। कई लोगों को तो गंभीर चोटें तक आई हैं। कटोच सहित आसपास के दुकानदारों ने भी विभाग से इस स्थल की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है। विभाग के एसडीओ अनिल कुमार ने कहा कि शीघ्र ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed