फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NH department stopped the work of Panchayat Samiti Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत समिति नादौन के कार्य को एनएच विभाग ने रोका

Tue, 08 Apr 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 08 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन के पास ज्वालामुखी मार्ग पर एनएच किनारे पंचायत समिति नादौन द्वारा पैदल पथ पर डाली जा रही पेबर टाइल के कार्य को एनएच विभाग ने रोक दिया है। विभाग की टीम ने सोमवार को मौका पर पहुंचकर पैदल पथ पर अभी तक डाली गई टाइलों को हटा दिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि पैदल पथ पर टाइलें नहीं बिछाई जा सकती हैं क्योंकि यह स्थल एनएच के अंतर्गत आता है और सड़क का ही भाग है। जिसे पैदल चलने वालों के लिए छोड़ा गया है। पैदल पथ के साथ पंचायत समिति नादौन की भूमि लगती है, जिसके ऊपर भी टाइलें बिछाई जा रही थीं।
विज्ञापन

इस स्थल पर पंचायत समिति द्वारा भविष्य में दुकानों के निर्माण की योजना है। जिसके चलते यहां भूमि को समतल करवा कर टाइल डालने का कार्य करवाया जा रहा था। परंतु पैदल पथ पर जब टाइलें डाली गईं तो विभाग ने इसके ऊपर आपत्ति जताई। इस संबंध में विभाग के अधिशासी अभियंता विक्रम मीणा ने कहा कि मौका पर किए जा रहे निर्माण को दोनों विभागों की सहमति से आगामी निशानदेही तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि यहां लोगों की सहूलियत के लिए रास्ते का निर्माण करवाया जा रहा था, जिसे एनएच विभाग ने रुकवा दिया है। क्योंकि दोनों विभागों ने इस भूमि पर अपना अपना दावा किया है, इसलिए दोनों विभागों की सहमति से शीघ्र इस स्थल की निशानदेही करवाई जा रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed