Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Newly appointed officers of Rotary Club took oath

Hamirpur (Himachal) News: रोटरी क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 14 Jul 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed officers of Rotary Club took oath
रोटरी  क्लब हमीरपुर की पदस्थापना दिवस पर मंच पर उपस्थित पदाधिकारी। क्लब।
हमीरपुर। रोटरी क्लब हमीरपुर का वार्षिक पदस्थापना समारोह जिला मुख्यालय में रविवार को आयोजित हुआ। समारोह में वर्ष 2025-26 के लिए क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व रोटेरियन डॉ. भगवती प्रसाद शर्मा को सौंपा गया, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी डॉ. विवेक शर्मा को प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी इंटरनेशनल जिला 3070 के नामांकित जिला गवर्नर विजय सहगल उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव को शुभकामनाएं देते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन दिया। सहगल ने पूर्व जिला गवर्नर डॉ. विनोद कुमार शर्मा के रोटरी क्लब हमीरपुर एवं जिला 3070 में दिए गए अभूतपूर्व योगदान को स्मरण किया और उनके सेवाभाव की प्रशंसा की।
विज्ञापन

क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन जेपी अग्निहोत्री एवं डॉ. आरके मल्होत्रा को उनकी दीर्घकालिक सेवाओं हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा ने वर्ष 2024-25 में क्लब द्वारा की गई प्रमुख गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोटेरियनों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त सचिव डॉ. विवेक शर्मा ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना साझा करते हुए बताया कि क्लब ऑक्सीजन बैंक, रोटरी वाटिका मटाहनी, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण, एवं नशा निवारण अभियान जैसी जनहितकारी गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि हिमाचल प्रदेश में आई हालिया आपदा के दौरान क्लब द्वारा 60,000 की राहत राशि भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed