फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   New Year's expectations: Medical College will get the gift of a new building, the dream project of bus stand will be seen on the ground.

नए साल की उम्मीदें : मेडिकल कॉलेज के नए भवन की मिलेगी सौगात, बस स्टैंड का ड्रीम प्रोजेक्ट दिखेगा जमीन पर

Mon, 01 Jan 2024 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नववर्ष-2024 में सीएम सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में कई नए प्रोजेक्टों का कार्य शुरू होगा और कई बड़े प्रोजेक्टों का कार्य मुकम्मल होने की उम्मीद है। जिले के सबसे बड़े चिरलंबित प्रोजेक्ट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के जोलसप्पड़ स्थित कैंपस के प्रथम चरण का कार्य इस साल मार्च से पूर्व पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से निर्माण कार्य कर रही कंपनी को 31 जनवरी का अल्टीमेटम दिया गया है लेकिन मार्च तक का वक्त लगने की संभावना है। वर्ष 2021-22 में इस प्रोजेक्ट का प्रथम चरण का कार्य पूरा किए जाने का लक्ष्य था लेकिन 2023 बीत गया है और कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। 376 करोड़ रुपये की लागत से प्रथम चरण का निर्माण किया जा रहा है। अब निर्माण कार्य में जुटी कंपनी को जनवरी तक प्रथम चरण के निर्माण को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। सीएम सुक्खू के ड्रीम प्रोजेक्ट नादौन के जोलसप्पड़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज के लिए भी 140 करोड़ प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए हैं। इसके अलावा जिले में एडीबी के 300 करोड़ के प्रोजेक्ट मंजूर हुए हैं। इन सभी प्रोजेक्ट का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। कुछ प्रोजेक्ट का कार्य जिले में शुरू भी हो चुका है। हमीरपुर शहर में 20 करोड़ की लागत से बिजली लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। इसका बजट बिजली बोर्ड को मिल गया है। यह कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। जिले में पर्यटन को पंख लगाने के लिए नादौन में सबसे अधिक प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं। चिरलंबित मांग बसस्टैंड हमीरपुर के लिए दो करोड़ की पहली किस्त जारी हो चुकी है। 40 करोड़ से इस प्रोजेक्ट का निर्माण होगा।
विज्ञापन




इन प्रोजेक्टों का कार्य जल्द शुरू होने की है उम्मीद
5 हेलीपैड के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 57 लाख रुपये हुए हैं मंजूर
नादौन में 42 करोड़ रुपये में बनेगा फाइव स्टार होटल
हिमाचल प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो नादौन में स्थापित करने की स्वीकृति के बाद भूमि हस्तातंरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां पर चार्जिंग स्टेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है, जबकि डिपो का कार्य शिलान्यास के बाद शुरू होने की उम्मीद है। जिले में 5 हेलीपैडों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 57 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। इनमें से 3 का निर्माण शुरू कर दिया गया है। नादौन में फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये, वेलनेस सेंटर के लिए 65 करोड़, जसकोट हेलीपोर्ट के लिए 3.50 करोड़, जिले में वे-साइड अमेनिटीज के लिए 13 करोड़ रुपये की योजना है। बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए एडीबी की मदद से 65 करोड़ रुपये की योजना है। गसोता महादेव मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए भी एक करोड़ 13 लाख स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा जाहू में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed