{"_id":"67e44cd44cbe09f487078528","slug":"new-road-being-built-from-purli-to-rangara-di-dhar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-151630-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुरली से रंगड़ा दी धार के लिए बन रही नई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुरली से रंगड़ा दी धार के लिए बन रही नई सड़क
Thu, 27 Mar 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग कक्कड़ के अंतर्गत पुरली से रंगड़ा दी धार के लिए नई सड़क का निर्माण कार्य जारी है। विभाग का दावा है कि जल्द ही कार्य को संपन्न कर लिया जाएगा। नाबार्ड के तहत सड़क के निर्माण को स्वीकृति मिली है। जेसीबी के माध्यम से सड़क के दोनों ओर तीखे मोड़ों को काटा जा रहा है। विभाग की ओर से साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क पर 6.94 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दुर्घटनाओं की आशंकाओं को खत्म करते हुए सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है। पुरली से रंगड़ा दी धार सड़क निर्माण की लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। उनकी मांग पर अब लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। इस सड़क निर्माण से पुरली, कलोह, कक्कड़ सहित अन्य गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
उधर लोक निर्माण विभाग कक्कड़ के एसडीओ संसार चंद ने कहा कि पुरली-रंगड़ा दी धार सड़क का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्य संपन्न हो जाएगा। नाबार्ड के तहत बन रही सड़क पर 6.94 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उधर लोक निर्माण विभाग कक्कड़ के एसडीओ संसार चंद ने कहा कि पुरली-रंगड़ा दी धार सड़क का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्य संपन्न हो जाएगा। नाबार्ड के तहत बन रही सड़क पर 6.94 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन