फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   New faces in Galod and Samirpur, old faces in Naidun Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ और समीरपुर में नए, नादौन भोरंज में पुराने चेहरे

Tue, 17 Dec 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 17 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर के गृह जिला में भाजपा ने मंडल स्तर के सियासी सेनापति तय कर दिए हैं। हालांकि दस में अभी महज पांच मंडलाध्यक्ष ही तय हो पाए हैं। हमीरपुर और सुजानपुर के चार मंडलों में चुनावी तिथियां तय नहीं हुई। वहीं बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी मंडल में नियुक्ति पर पेच फंस गया है। यहां पर वर्तमान मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल के नाम पर सहमति न बनने से चुनाव नहीं हो सके। संभावना जताई जा रही है कि सुजानपुर और हमीरपुर के चुनावों की तिथियां दो अथवा तीन दिन में तय हो जाएंगी।
विज्ञापन

हमीरपुर और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चार मंडलों के साथ ही बिझड़ी मंडल के चुनाव अब करवाए जाएंगे। हर मंडल के चुनाव के लिए प्रभारी प्रदेश भाजपा की ओर से नियुक्त किया गया है। इस कड़ी में मंगलवार को भोरंज, नादौन और बड़सर के छह मंडलों के चुनाव तय थे। भोरंज विधानसभा में नवगठित समीरपुर मंडल में युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय वीर सिंह लवली को अध्यक्ष निनुक्त किया है। भोरंज मंडल से पूर्व में रहे मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर को दोबारा जिम्मेवारी सौंपी है। बड़सर विधानसभा के बड़सर मंडल से संजीव कुमार शर्मा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में उसनाड़ कलां पंचायत के प्रधान है। जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में नादौन मंडल में वीरेंद्र पठानिया को दोबारा कमान सौंपी गई है जबकि नवगठित मंडल गलोड़ में राकेश कुमार को अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन




हमीरपुर, सुजानपुर और बड़सर विधानसभा के बिझड़ी में मंडल पांचों मंडलों के चुनाव की तिथियां प्रदेश भाजपा से विचार विमर्श तय कर दी जाएंगी।
-देशराज शर्मा जिला अध्यक्ष हमीरपुर भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed