{"_id":"69b30a387ee2e363000caf44","slug":"new-bus-will-run-from-tauni-devi-to-chandigarh-within-ten-days-suresh-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-186370-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन के भीतर टौणी देवी से चंडीगढ़ के लिए चलेगी नई बस : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन के भीतर टौणी देवी से चंडीगढ़ के लिए चलेगी नई बस : सुरेश
Fri, 13 Mar 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। मनोह से टिक्कर वाया धिरवीं और जख्योल सड़क को डबल लेन करने का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रकिया को पूर्ण कर लिया है। निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 11.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विधायक सुरेश कुमार ने वीरवार को मुंडखर और बेहड़वीं जट्टा गांव में जन सुनवाई और सामुदायिक भवन का शिलान्यास कर यह घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि टौणी देवी से चंडीगढ़ के लिए दस दिन के भीतर बस चलेगी। वहीं, गदडू गांव के 15 से 20 घरों के लिए 20 लाख रुपये से नई सड़क का निर्माण होगा।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास को प्राथमिकता दी गई है। समलोग से ग्वाटा सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सड़क के बनने से धिरवीं व भकेड़ा पंचायत के गांवों को उपमंडल तक पहुंचने के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मांग पर अवाहदेवी से चंडीगढ़ से लिए वाया टिक्कर, धिरवीं-मनोह नई बस चलाई गई है, लेकिन सड़क की चौडाई कम होने के कारण समस्या पैदा हुई है। विस्तारीकरण कार्य पूर्ण होते ही यह बस नियमित रूप से चलेगी।
इसी तरह 10 दिन के भीतर एक नई बस टौणी देवी से चंडीगढ़, भोरंज महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए नई बस चलाई जाएगी। तीन बड़ी योजनाओं के माध्यम से भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या दूर होगी। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, मुकेश बन्याल, अमृत लाल, महिला मंडल अध्यक्ष इंदू व अन्य उपस्थित रहे।