फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   New building of Bhoranj Hospital will be ready in May

हमीरपुर (हि. प्र.): मई में बनकर तैयार होगा भोरंज अस्पताल का नया भवन

Tue, 14 Feb 2023 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
New building of Bhoranj Hospital will be ready in May
सिविल अस्पताल भोरंज का नया भवन।
भोरंज (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल भोरंज के नए भवन का निर्माण कार्य मई माह तक पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 22 दिसंबर 2018 को 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भोरंज अस्पताल के 100 बिस्तर वाले नए भवन का शिलान्यास किया था। अब भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि मई माह तक भवन का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने कहा कि इस अस्पताल में 100 बिस्तरों का प्रावधान है। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और अल्ट्रासाउंड की स्थायी सुविधा आने वाले समय में मरीजों को मिलेंगी। साथ ही आपातकालीन वार्ड की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। नए भवन में हर तरह के टेस्ट, ऑपरेशन थिरेटर व रोग विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे। वर्तमान में भोरंज अस्पताल में महज 20 बिस्तरों का ही प्रावधान है और 33 पंचायतों के लोग इसी अस्पताल पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आश्रित हैं।
विज्ञापन

अस्पताल की रोजाना की ओपीडी 400 के करीब है। नए भवन का निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नए भवन के लिए सभी सुविधाओं से लैस 10 बिस्तर विभाग के पास पहुंच चुके हैं, उनको प्रथम तल में रखा गया है। वहीं, स्वास्थ्य खंड अधिकारी भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि भवन का कार्य 85 फीसदी पूरा हो गया है। प्रथम तल का कार्य भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed