{"_id":"67e2fea053361cfc8d0c166a","slug":"netball-game-will-be-included-in-sports-quota-for-jobs-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-151615-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नौकरी के लिए स्पोर्ट्स कोटे में शामिल होगा नेटबाल खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नौकरी के लिए स्पोर्ट्स कोटे में शामिल होगा नेटबाल खेल
Wed, 26 Mar 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। अब नेटबाल खेल स्पोर्ट्स कोटे में शामिल होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेटबाल खेल संघ के पदाधिकारियों व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को आश्वासन दिया है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर ही आदेश दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश नेटबाल संघ के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय नेटबाल संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव अशोक आनंद के नेतृत्व में 38वीं राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकारत की। मुख्यमंत्री को नेटबाल खेल की उपलब्धियों और 38वीं राष्ट्रीय खेलों में पुरुष वर्ग के पहली बार कांस्य पदक जीतने के बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई दी और नेटबाल खेल को स्पोर्ट्स कोटे में जल्द शामिल करने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल प्रदेश युवा सेवाएं खेल विभाग के निदेशक से भी मिला। उन्होंने बिलासपुर जिला के लुहणू मैदान और ऊना जिले के इंदिरा खेल मैदान में नेटबाल खेल का मैदान तैयार करने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रवि कुमार बिलासपुर ने खेल मैदान के लिए आकलन और प्राक्कलन तैयार करके के लिए नगर निगम बिलासपुर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन