फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Neither stretcher nor wheelchair outside the emergency ward, patients' problems increased

Hamirpur (Himachal) News: आपातकालीन वार्ड के बाहर न स्ट्रेचर और न ही व्हीलचेयर, मरीजों का बढ़ा मर्ज

Wed, 25 Dec 2024 08:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Dec 2024 08:27 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

आपातकालीन वार्ड के बाहर गायब स्टे्रचर और व्हीलचेयर
मरीजों के साथ-साथ तीमारदार भी हो रहे परेशान, अस्पताल प्रशासन का नहीं ध्यान

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में कागजों में तो सुविधाओं की कमी नहीं है, लेकिन धरातल से ये सुविधाएं नदारद हैं। आपातकालीन वार्ड के बाहर मरीजों को न स्ट्रेचर मिल रहे हैं और न ही व्हीलचेयर की सुविधा है।
इस कारण मरीजों का दर्द कम होने के बजाय बढ़ जाता है। स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए मरीजों के साथ-साथ तीमारदारों को भी खासा परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को भी दोपहर 12:30 बजे स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की तलाश में तीमारदार भटकते रहे और एक-दूसरे से व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के बारे में जानकारी लेते दिखे। आपतकालीन वार्ड में 24 घंटे मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों के परिजनों को समय पर न व्हीलचेयर मिलती है और न ही कोई स्ट्रेचर दिखाई देता है।
विज्ञापन

गौर हो कि डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में करीब 300 बिस्तरों की व्यवस्था है। यहां पर जिला हमीरपुर के अलावा अन्य जिलों से भी मरीज उपचार के लिए आते हैं, जिस कारण इस अस्पताल में खासी भीड़ रहती है। मेडिकल कॉलेज में 20 व्हीलचेयर हैं, जिनमें 17 व्हीलचेयर ठीक हैं, जबकि तीन की मरम्मत की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्ट्रेचर भी 18 हैं, जिनमें कुछ बिल्कुल उपयोग योग्य नहीं हैं और कुछ की खस्ताहाल हैं। हालांकि, जो व्हीलचेयर और स्ट्रेचर ठीक हैं, उनकी सुविधा भी समय पर मरीजों को नहीं मिलना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्रचिन्ह लगाती है।

इस संबंधी डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की स्थिति के बारे में जानना चाहा, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

सदन दुकानदार। संवाद

सदन दुकानदार। संवाद

सदन दुकानदार। संवाद

सदन दुकानदार। संवाद

सदन दुकानदार। संवाद

सदन दुकानदार। संवाद

सदन दुकानदार। संवाद

सदन दुकानदार। संवाद

सदन दुकानदार। संवाद

सदन दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed