फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Neeru becomes president of Central Student Council, Nisha becomes vice president

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय छात्र परिषद में नीरू बनीं अध्यक्ष, निशा उपाध्यक्ष

Thu, 07 Nov 2024 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Neeru becomes president of Central Student Council, Nisha becomes vice president
भटोली,कालेज में केंद्रीय छात्र परिषद  2024-25 के मनोनीत प्रतिनि​धि शपथ ग्रहण के बाद स्टाफ के सा
कॉलेज की केंद्रीय छात्र परिषद के मनोनीत प्रतिनिधियों ने ली शपथ
विज्ञापन


श्रीविष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली में हुआ कार्यक्रम

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। श्रीविष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली (ऊना) में केंद्रीय छात्र परिषद 2024-25 के मनोनीत प्रतिनिधियों ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में अवगत करवाया और विद्यार्थियों के हितों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। अपने उद्बोधन में छात्र परिषद के महत्व और इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इससे छात्रों को न केवल नेतृत्व की कला सीखने में मदद मिलेगी, बल्कि उनकी सामाजिक जिम्मेदारी को भी सुदृढ़ता मिलेगी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से प्रो. डीपी ठाकुर और प्रो. अतुल कुमार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. अतुल कुमार ने छात्रों से कहा कि यह एक ऐसा अवसर है, जिससे वे अपने नेतृत्व कौशल को और भी प्रभावी बना सकते हैं। इस वर्ष छात्र परिषद में विभिन्न पदों के लिए छात्रों का मनोनयन किया गया है। नीरू देवी को अध्यक्ष पद पर, निशा देवी को उपाध्यक्ष, लखविंदर कौर को सचिव और शिवेन को संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल, एनएसएस और एनसीसी के लिए भी सदस्य नामांकित किए गए हैं, जिनमें मंदीप कौर, काशवी धीमान, राहुल कुमार, बादल सिंह, हरीश, पल्लवी कपिला, अभय प्रताप सिंह और गगनप्रीत कौर ने शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed