फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NCC cadets celebrated Van Mahotsav by planting medicinal plants

एनसीसी कैडेट्स ने औषधीय पौधे लगा मनाया वन महोत्सव

Tue, 27 Jul 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets celebrated Van Mahotsav by planting medicinal plants
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में पौधरोपण करते हुए कैडेट्स और स्टाफ। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में एनसीसी कैडेट्स ने मंगलवार को वन महोत्सव का आयोजन किया। कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में हरड़, बेहड़ा, आंवला, अर्जुन, कचनार, बिल आदि औषधीय पौधों को लगाया। साथ ही महाविद्यालय परिसर में घास व खरपतवार की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान भी चलाया गया। पौधरोपण अभियान का शुुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने कहा कि इस धरा को हरा-भरा रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन

भारत में वानस्पतिक भरमार है और यहां विविध औषधीय पौधे पाए जाते हैं। कोविड के दौरान भारतीय लोगों ने विभिन्न औषधीय पौधों और काढ़े का सेवन कर अपने को इस रोग से सुरक्षित रखा। डॉ. बत्ता ने एनसीसी कैडेट्स की ओर से कोविड काल के दौरान किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कैडेट्स के साथ औषधीय पौधे रोपे। एनसीसी प्रभारी प्रो. सौरभ सूद ने औषधीय पौधे मुहैया करवाने के लिए डीएफओ डॉ. एलसी वंदना और वन रक्षक बवीता का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed