{"_id":"679bd79e6e6da3ec3c09b9ea","slug":"nauhangi-bhumpal-drinking-water-scheme-pipes-broken-water-supply-stopped-in-villages-for-13-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-147039-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नौहंगी-भूंपल पेयजल स्कीम के पाइप टूटे, गांवों में 13 दिन से जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नौहंगी-भूंपल पेयजल स्कीम के पाइप टूटे, गांवों में 13 दिन से जलापूर्ति ठप
Fri, 31 Jan 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत नौहंगी-भूंपल पेयजल परियोजना के तहत आने वाले क्षेत्र चौकी राजपूतां, केहरन, चौक, कुठियाना, कथलानी आदि गांव में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
गांवों में पिछले 13 दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीणों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत नौहंगी के उपप्रधान प्रकाश चंद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि विभाग से शिकायत करने के बाद लोग पंचायत प्रतिनिधियों से भी बार-बार शिकायत कर रहे हैं, ताकि समस्या का कोई समाधान निकल सके।
उन्होंने कहा कि जब जल शक्ति विभाग से इसके बारे में शिकायत की जाती है, तो जल शक्ति विभाग लोक निर्माण विभाग को इसके लिए जिम्मेदार ठहराता है।
काफी दिनों से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है, लेकिन समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो रहा है। वहीं, ग्रामीणों में राजेंद्र, कमलेश, रीना, सत प्रकाश, रमेश, प्रदीप आदि ने कहा कि पंचायत और विभाग को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। संवाद