फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nature of bodies of more than one thousand people examined in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में एक हजार से ज्यादा लोगों के शरीर की प्रकृति जांची

Mon, 09 Dec 2024 09:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Dec 2024 09:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष प्रकृति परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आयुर्वेद विशेषज्ञ घर-घर जाकर लोगों के शरीर की प्रकृति का परीक्षण कर रहे हैं, ताकि उन्हें शरीर के तीन मुख्य दोषों (वात, पित्त और कफ) के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

25 नवंबर से शुरू हुआ आयुष विभाग का यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। अब तक एक हजार से अधिक लोगों के शरीर की प्रकृति का परीक्षण किया जा चुका है। अभियान के दौरान आठ हजार लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। विशेषज्ञ शरीर की प्रकृति का परीक्षण कर समस्या का समाधान भी बता रहे हैं, जिससे लोग अपने स्वास्थ्य को बेहतर तरीके से समझ और नियंत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय ने इस अभियान को डिजिटल बनाने के लिए एक एप तैयार किया है। इसके माध्यम से लोग अपनी सेहत से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस एप में एक प्रश्नावली दी गई है, जिसमें लोग अपनी सेहत के बारे में जानकारी भरते हैं। सभी जानकारियां सबमिट करने के बाद एप के माध्यम से लोगों को उनके शरीर की प्रकृति (वात, पित्त, कफ) के बारे में बताया जाता है। साथ ही, उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि उन्हें क्या खाना चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए, और दिनचर्या में कौन से व्यायाम करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकृति परीक्षण अभियान में जिला के लोग काफी रूचि दिखा रहे हैं। एक हजार से अधिक लोगों के शरीर की प्रकृति का परीक्षण किया जा चुका है। आठ हजार लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभ नागरिकों से आग्रह है कि कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लें। इससे शरीर की प्रकृति की जानकारी मिलेगी और समय-समय पर आयुष से संंबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
-डॉ. बृज नंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed