{"_id":"6aa6fa92c1173ab95b00705e","slug":"national-convention-emphasizes-linking-hindi-with-employment-in-the-digital-age-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-208260-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय अधिवेशन में डिजिटल युग में हिंदी को रोजगार से जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय अधिवेशन में डिजिटल युग में हिंदी को रोजगार से जोड़ने पर जोर
Mon, 14 Sep 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
धौलाधार सृजन भारती न्यास की ओर से हिंदी भाषा पखवाड़े के तहत आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रति
हमीरपुर। डिजिटल युग में हिंदी के सामने अवसरों के साथ कई चुनौतियां भी हैं। हिंदी को दैनिक जीवन के साथ सरकारी और गैर सरकारी कामकाज तथा रोजगार से जोड़ने की जरूरत है। साथ ही क्षेत्रीय बोलियों के संरक्षण और विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
यह बात शनिवार को तरोपका स्थित अनुराग पैलेस में धौलाधार सृजन भारती न्यास की ओर से हिंदी भाषा पखवाड़े के तहत आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में वक्ताओं ने कही। एक दिवसीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह में मुख्यातिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने हिंदी के उत्थान के लिए सकारात्मक पहल का आह्वान किया।
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए लोगों को हिंदी के प्रति लगाव बढ़ाने और इसे व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार, शिक्षाविद और पूर्व उप सचिव, हिंदी अकादमी दिल्ली डॉ. ऋषि कुमार शर्मा ने की।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. जितेंद्र चौधरी और मनोज श्रीवास्तव ने हिंदी के महत्व पर विचार रखे। पहले सत्र में ‘डिजिटल युग में हिंदी : अवसर, चुनौतियां और रोजगार’ विषय पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने बदलती तकनीक के दौर में हिंदी की उपयोगिता और रोजगार की संभावनाओं पर विचार साझा किए।
दूसरे सत्र में युवा गजलकार कार्तिक शर्मा के संचालन में कवि गोष्ठी हुई। हिमाचल सहित बाहरी राज्यों से पहुंचे कवियों और कवयित्रियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में मनोज श्रीवास्तव अनाम, होशियार सिंह, आचार्य पवन शर्मा, लेखराज, ज्योति प्रकाश, संजीव कुमार शर्मा, दिव्या, अशोक सोनी, भारती बहल, सोनाली, संस्कृति, सोनिया समेत कई रचनाकारों ने भाग लिया।
इस दौरान अतिथियों, कवियों और साहित्य से जुड़े लोगों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। न्यास की मुख्य संयोजिका डॉ. संतोष कुमारी, सह संयोजक सुरेंद्र कुमार और आयोजकों ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार जताया।