फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   National Center of Excellence building will be built in Hamirpur with Rs 200 crore: Anurag

हमीरपुर में 200 करोड़ से बनेगा नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भवन : अनुराग

Sun, 08 Oct 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 08 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
National Center of Excellence building will be built in Hamirpur with Rs 200 crore: Anurag
गौतम कॉलेज हमीरपुर में अंतर महाविद्यालय छात्र कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृ तिक कार्
हमीरपुर। गौतम महाविद्यालय में रविवार को अंतर महाविद्यालय छात्र वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर में 200 करोड़ से नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भवन बनेगा। यह सेंटर देश के चुनिंदा सेंटरों में से एक है। अभी यहां प्रशिक्षकों तथा अन्य स्टाफ के पद भरे जा रहे हैं। इस भवन की आधारशिला भी जल्द ही रखी जाएगी।
विज्ञापन


अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को जिलास्तर तक बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए देशभर में जल्द ही 1000 खेलो इंडिया सेंटर खोले जाएंगे। सरकार हर जिला में खेलो इंडिया सेंटर खोलने जा रही है। हिमाचल प्रदेश के हर जिले में कम से कम एक इंडोर स्टेडियम और एक खेलो इंडिया सेंटर खोलने के लिए प्रयासरत हैं। किन्हीं कारणों से रोजगार से महरूम पूर्व खिलाड़ियों को इन सेंटरों में कोचिंग शुरू करने के लिए 5-5 लाख रुपये का प्रावधान भी किया जाएगा। इससे जहां नवोदित खिलाड़ियों को कोचिंग सुविधा मिलेगी, वहीं पूर्व खिलाड़ियों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर एस्ट्रोटर्फ मैदानों के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया गया है। इससे पहले कॉलेज सचिव डॉ. रजनीश गौतम ने मुख्यातिथि को टोपी, बैच और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप में लगभग 61 टीमें भाग ले रही हैं। गौतम गर्ल्स कॉलेज में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने उम्मीद जताई कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। गौतम काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश गौतम ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जबकि, काॅलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उद्घाटन समारोह में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रभारी और अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत जंगलरोपा और ग्राम पंचायत डुग्घा में आम लोगों के साथ संवाद भी किया। पहला मैच राजकीय महाविद्यालय शाहपुर और राजकीय महाविद्यालय बासा के बीच हुआ। इसमें बासा कॉलेज विजेता बना। राजकीय महाविद्यालय कोट सेरा व राजकीय महाविद्यालय सिलाई में मैच हुआ। इसमें शिलाई कॉलेज जीता। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर व राजकीय महाविद्यालय एसकेटी सोलन में हुआ। इसमें एसकेटी सोलन विजेता रहा। राजकीय महाविद्यालय सीमा और राजकीय महाविद्यालय पंवाटा साहिब के बीच हुआ। इसमें पांवटा साहिब कॉलेज जीता। सरस्वती नगर कॉलेज व राजपुरा कॉलेज में हुए मुकाबले में राजपुरा कॉलेज जीता। राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी व राजकीय महाविद्यालय आनी के बीच मैच में आनी कॉलेज जीता। बैजनाथ और भोरंज कॉलेज के बीच मुकाबले में बैजनाथ कॉलेज विजेता बना और नाहन और सुनी में नाहन कॉलेज ने जीत दर्ज की। गौतम कॉलेज व रामपुर कॉलेज में गौतम कॉलेज विजेता रहा। खबर लिखे जाने तक नौ मैच हो गए थे। खेल का क्रम रात 9:30 तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




(समाचार : सोनम शर्मा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed