फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nasha treatment center open in hamirpur

हमीरपुर में खुला नशा उपचार केंद्र, मुफ्त मिलेंगी सेवाएं

Fri, 04 Dec 2020 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नशे से पीड़ितों के मुफ्त उपचार के लिए प्रदेश सरकार ने हमीरपुर में भी नशा निवारण केंद्र की स्थापना की है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर के पास ही स्थापित इस केंद्र में पीड़ितों के लिए ओपीडी एवं इंडोर दोनों तरह की सेवाएं उपलब्ध होंगी। केंद्र में इंडोर सेवाओं के अंतर्गत पंद्रह व्यक्तियों के लिए आवासीय सुविधा का प्रावधान किया गया है। इसमें सभी तरह की उपचार सेवाएं निशुल्क होंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बताया कि प्रदेश सरकार नशे से पीड़ितों के लिए उपचार सेवाओं के दायरे में व्यापक इजाफा कर रही है। प्रत्येक जिले में नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन सेवाओं का विस्तार भारत सरकार के नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी प्रक्रिया के तहत प्रदेश सरकार ने हमीरपुर में नशा निवारण केंद्र की स्थापना की है। उपायुक्त ने बताया कि केंद्र में राष्ट्रीय मानकों पर आधारित उपचार सेवाएं प्रदान की जाएंगी। केंद्र में नशे से पीड़ितों के लिए ओपीडी और इंडोर दोनों तरह की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसमें व्यक्तिगत काउंसलिंग, फैमिली काउंसलिंग, मेडिकल ट्रीटमेंट, आवश्यक दवाइयां और उपचार की अन्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मानकों के अनुसार यह केंद्र आरंभ कर दिया गया है और इसका संचालन नशा निवारण के क्षेत्र में कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्था गुंजन के माध्यम से किया जा रहा है। इस केंद्र में न केवल उपचार सेवाओं पर ध्यान दिया जाएगा बल्कि, नशे से बचाव एवं जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर 7018712909 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक किसी भी समय कॉल करके नशे के उपचार से संबंधित जानकारी एवं परामर्श प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed