फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Name plate of being POOR to be engraved outside house

मकान के बाहर लिखें बीपीएल में चयनित परिवार का नाम ब्योरा

Sun, 24 Apr 2016 07:03 PM IST
राजेश अग्निहोत्री/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
राजेश अग्निहोत्री/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर Updated Sun, 24 Apr 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
Name plate of being POOR to be engraved outside house
बीपीएल सूची हटेंगे नाम। - फोटो : file photo

बिझड़ी ब्लॉक की पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ है कि बीपीएल में चयनित परिवार का नाम और ब्योरा उनके मकान के बाहर दीवार पर लिखा जाए। पंचायतों में कई परिवार 30 से 40 सालों से बीपीएल चले आ रहे हैं। कई ऐसे परिवार भी शामिल हैं जिनके पास चौपहिया वाहन हैं तथा आलीशान मकान है।

विज्ञापन


आम तौर पर लोग ऐसे व्यक्तियों से कोई झगड़ा मोल नहीं लेना चाहता। ग्राम सभा की बैठक में ऐसे दवंग व्यक्तियों के नाम काटने से गुरेज किया जाता है। इसके परिणामस्वरूप कई जरूरत मंद परिवारों बीपीएल में चयनित होने से वंचित रह जाते हैं। 23 अप्रैल को ’अमर उजालात्र ने इस खबर को  प्रमुखता से छापा था।
विज्ञापन


24 अप्रैल को बिझड़ी ब्लॉक की बल्याह, कलवाल, ग्यारह ग्रां, कनोह तथा दांदड़ूू सहित अन्य कई पंचायतों की ग्रामसभा की बैठक में ‘अमर उजाला’ की खबर की खूब चर्चा हुई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि बीपीएल में चयनित परिवार का नाम मकान के बाहर लिखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायतों में कई परिवार सुविधा संपन्न होने के बावजूद बीपीएल में बने हैं। ऐसे लोगों को बाहर करने का यही रास्ता है। पारित किया गया कि ब्लॉक एवं प्रशासनिक अधिकारी गांवों में ऐसे परिवारों का निरीक्षण करें तथा अपात्र परिवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

कलवाल पंचायत के प्रधान सुरेश चौधरी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अपात्र लोगों को बाहर करने के लिए बोर्ड लगाना जरूरी है। बल्याह पंचायत प्रधान बीना शर्मा, कनोह प्रधान सुरेश कुमार, ग्यारह ग्रां उपप्रधान रमेश चंद, दांदड़ू प्रधान अशोक कुमार ने भी प्रस्ताव पारित होने की पुष्टि की है।


बीडीओ बिझड़ी विजय कुमार ने बताया कि पंचायतों के बाहर बीपीएल परिवारों की सूची पहले से लगाई गई है। ग्राम सभा की बैठकों में कई पंचायतों में बीपीएल परिवार के मकान के बाहर नाम ब्योरा लिखने के बारे में प्रस्ताव पारित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed