{"_id":"6728bd2302709a83a203e7a9","slug":"nagrota-ghaziyan-winner-in-evening-badminton-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-139949-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संध्या बैडमिंटन प्रातियोगिता में नगरोटा गाजियां विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संध्या बैडमिंटन प्रातियोगिता में नगरोटा गाजियां विजेता
Tue, 05 Nov 2024 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 05 Nov 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
संध्या बैडमिंटन प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम के सदस्य। -स्रोत : आयोजक
जाहू (हमीरपुर)। धमरोल में 15वीं संध्या बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी की 32 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 35 वर्ष की आयु वर्ग में नगरोटा गाजियां की टीम में स्पर्श और गोलू की जोड़ी विजेता रही। वहीं, बिलासपुर जिला के बरठीं की टीम में कपिल और साथी की जोड़ी उप विजेता बनी।
ओपन वर्ग की प्रतियोगिता में मंडी जिला के गोपालपुर की टीम में अभिषेक और गांधी की जोड़ी ने अच्छे खेल की बदौलत प्रथम स्थान प्राप्त किया। धमरोल की टीम में प्रिंस और सुधीर की जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में भी आठ बच्चों ने भाग लेकर बैडमिंटन खेल में अपना प्रदर्शन किया।
इस मौके पर विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। धमरोल बैडमिंटन क्लब के सदस्यों अनिल भरवाल, सोमनाथ, प्रशांत, प्रिंस, सुरेंद्र ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए क्लब बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इससे युवाओं में खेल भावना पैदा हो रही है।