फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nagar Parishad

नगर परिषद के प्रस्ताव को चुनौती देने वाले ईओ का तबादला

Sun, 21 Jun 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भ्रष्टाचार के आरोपों में तीन एफआईआर दर्ज होने के बाद नगर परिषद हमीरपुर ईओ के तबादले को लेकर फिर सुर्खियों में है। इस बार नगर परिषद के प्रस्ताव को चुनौती देने वाले कार्यकारी अधिकारी का सरकार ने दस महीने बाद ही तबादला कर दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर के ईओ किशोरी लाल ठाकुर ने अगस्त 2019 में कार्यभार संभाला था। अब उनका तबादला नगर परिषद सुजानपुर में ईओ के पद पर कर दिया गया। उनकी जगह संजय कुमार ने हमीरपुर में ईओ के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। हालांकि निवर्तमान ईओ किशोरी लाल ठाकुर ने तबादला आदेश को न्यायालय में चुनौती दे दी है।
विज्ञापन

ईओ के तबादले को लेकर हमीरपुर नगर परिषद भी दो धड़ों मेें बंटती नजर आ रही है। जिला परिषद के चेयरमैन राकेश ठाकुर, जिप सदस्य बीना कपिल, नगर परिषद के पार्षद अनिल सोनी और संदीप भारद्वाज समेत बीजेपी का एक बड़े कुनबे ने ईओ किशोरी लाल की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति और अन्य सेवाओं की सराहना की है। नगर परिषद हमीरपुर में ही भाजपा और कांग्रेस पार्षदों का एक धड़ा ईओ किशोरी लाल की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं दिखा। चूंकि ईओ किशोरी लाल ठाकुर और पार्षद अनिल सोनी ने नगर परिषद हमीरपुर में भारी भरकम 27 लाख रुपये के मासिक सफाई टेंडर को हमीरपुर की जनता पर वित्तीय बोझ बताकर इसका कड़ा विरोध किया था। इनके विरोध के कारण नगर परिषद में दोबारा सफाई का टेंडर महज 19 लाख रुपये में हुआ। यही नहीं नगर परिषद में तीन पार्किंग स्थल हैं, जिन्हें पूर्व में टेंडर से महज 2.70 लाख रुपये में आवंटित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर के कुछ पार्षदों ने यह कहकर कि कोई अन्य व्यक्ति महंगे दाम पर पार्किंग नहीं लेगा, इसलिए पार्किंग को पुराने ही ठेकेदार को आवंटित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया। इसका ईओ और पार्षद अनिल सोनी समेत कुछ पार्षदों ने विरोध किया। निदेशालय में इस प्रस्ताव को चुनौती दी। निदेशालय से दोबारा नए सिरे से पार्किंग की नीलामी करने के आदेश दिए तो यह पार्किंग 2.70 लाख की जगह सवा चार लाख रुपये में नीलाम हो गईं। इस बीच जिस कारोबारी ने यह पार्किंग ली उसने इसका एग्रीमेंट पत्नी के नाम बनाने की बात कही। जोकि नियमों के अनुसार गलत था। अब इन तीनों पार्किंग की नीलामी 27 जून को होगी। इससे पहले ही ईओ का तबादला कर दिया गया। बता दें कि दो साल पहले नगर परिषद हमीरपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए थे। इनकी जांच अभी तक चल रही है।

नगर परिषद हमीरपुर के ईओ किशोरी लाल ने कहा कि उनका कार्यकाल पूरा नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने तबादला आदेश को न्यायालय में चुनौती है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद में कुछ लोग उनकी ईमानदारी के कारण भी खुश नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed